{"_id":"6a40249bb5a249ded7093f1a","slug":"garbage-laden-vehicles-stopped-before-reaching-the-mrf-center-heated-exchange-with-villagers-badaun-news-c-123-1-sbly1035-167136-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एमआरएफ सेंटर से पहले रोके कूड़ा लदे वाहन, ग्रामीणों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एमआरएफ सेंटर से पहले रोके कूड़ा लदे वाहन, ग्रामीणों से नोकझोंक
विज्ञापन
कूड़ा डालने का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रैब
उझानी। नगर पालिका परिषद के पटपरागंज स्थित एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डालने के लिए पहुंचे वाहनों को ग्रामीणों ने एक बार फिर घेर लिया। ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी अनसुना कर दिया। इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। गहमागहमी के बीच कूड़ा लदे वाहन लौटा दिए गए।
मामला शनिवार पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे का है। नगर पालिका परिषद के कूड़ा लदे वाहनों को लेकर चालक पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर परिसर में घुस पाते, उससे पहले ही उन्हें रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ नजर आई। ग्रामीणों ने वाहनों को परिसर में घुसने नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी कूड़े को लेकर इलाके के लोगों ने पिछले साल भी विरोध किया था। करीब एक महीना तक धरना भी चला था।
इसके बाद एसडीएम समेत अफसरों ने परिसर में कूड़ा डालने पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि परिसर में कूड़ा डाले जाने से ग्रामीणों को शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी अधिकारी बार-बार कूड़ा लदे वाहनों को खाली कराने के लिए भिजवा देते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हो गई। ग्रामीणों ने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक गहमागहमी के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके चलते चालकों को बिना कूड़ा खाली किए वाहन लौटाना पड़ गए।
बता दें कि ग्रामीणों ने चार दिन पहले भी पालिका के सफाई कर्मियों और चालकों को परिसर में कूड़ा नहीं डालने दिया था। पालिका की ओर से दावा किया गया था कि कूड़े का निस्तारण शुरू करा दिया गया है।
नरऊ के सेंटर में चल रहा छंटाई का काम
कूड़ा डालने के लिए नगर पालिका परिषद के दो एमआरएफ सेंटर हैं। पटपरागंज स्थित परिसर में कूड़ा डाले जाने के विरोध के बाद पालिका ने नरऊ स्थित दूसरे एमआरएफ सेंटर में कूड़ा लदे वाहनों को खाली कराना शुरू कर दिया था। वह भी पिछले दिनों फुल हो गया था। सफाई कर्मी कूड़ा निस्तारण के लिए छंटाई कर रहे हैं। अब कूड़ा लदे वाहनों को खाली कहां कराया जाए, इसे लेकर पालिका के ईओ मणि जी सैनी और एसडीएम मोहित कुमार के बीच फोन पर भी बात हुई। अधिकारी समाधान खोजने की कोशिश में लगे हैं।
पटपरागंज के ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी कूड़ा लदे वाहनों को परिसर में खाली नहीं करने दिया। तीन-चार दिनों से पसोपेश बना हुआ है। अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। - मणि जी सैनी, ईओ