फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Garbage dumped in front of shop; councilors defuse dispute.

Budaun News: दुकान के सामने कचरा पलटा, सभासदों ने शांत कराया विवाद

Fri, 01 May 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumped in front of shop; councilors defuse dispute.
बिसौली। कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। एक दुकानदार और नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि सफाई कर्मियों ने दुकान के सामने कूड़ा पलट दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला होली चौक निवासी दुकानदार अतुल के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर बना अस्थायी ढांचा नाली सफाई और कूड़ा उठाने में बाधा बन रहा था। इसी को हटाने को लेकर सफाई कर्मी और अतुल के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। आरोप है कि नाराज सफाई कर्मियों ने ट्रॉली में भरा कूड़ा अतुल के दरवाजे के सामने ही पलट दिया। इससे आसपास के लोगों में नाराजगी फैल गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पालिका कर्मचारी राजीव बाबू मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला तब तक तूल पकड़ चुका था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही तीन-चार सभासद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी रवि यादव को बुलाने की मांग की। सभासदों ने तुरंत सफाई न होने पर स्वयं कूड़ा उठाने की चेतावनी दी। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद सफाई कर्मियों ने दरवाजे के सामने डाला गया कूड़ा हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कूड़ा हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अब कूड़ा हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed