फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganpati will sit in pandals today

Budaun News: आज पंडालों में विराजेंगे गणपति

Mon, 18 Sep 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ganpati will sit in pandals today
भाजपा कार्यालय ​स्थित गणेश जी की मूर्तियाें में रंग भरती राजस्थानी कलाकार। संवाद
शहर में करीब 50 जगहों पर सजाए जा रहे पंडाल, होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। धूमधाम से गणेशोत्सव मनाने के लिए शहर तैयार है। इसके लिए जगह-जगह पंडाल सजने लगे हैं, जहां विधिविधान से मंगलवार को गणपति विराजेंगे। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में पहले दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है। बाजार में एक से बढ़कर एक खूबसूरत मूर्ति उपलब्ध है तो दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक राजस्थान के मूर्तिकार मूर्ति तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन

राजसमंद से आए ये लोग मिट़्टी की मूर्ति तैयार कर रहे हैं जो पांच सौ से लेकर 15 हजार रुपये तक की हैं। छोटी मूर्तियां जहां ज्यादा बिक रही हैं तो वहीं बड़ी मूर्तियां ऑर्डर पर बनाई जा रही हैं। बाजार में पीतल की मूर्तियां भी आई हैं लेकिन लोग इन्हें विसर्जित करने के उद्देश्य से न लेकर घरों के मंदिरों में स्थापित करने के लिए ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन के लिए मिट्टी से बनी मूर्तियां ली जा रही हैं। इधर, शहर के मोहल्ला पटियाली सराय, शहवाजपुर, सिविल लाइंस समेत शहर के करीब 50 स्थानों पर छोटे बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां गणपति विराजमान होंगे।

-
आज निकलेगी गणेशजी की शोभायात्रा
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में हो रहे श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से भगवान गणपति के पूजन अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर 108 पीतवस्त्र धारी महिलाएं शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। शोभायात्रा गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, मढ़ई चौक से होकर पथिक चौक से भोला धाम पहुंचेगी, जहां भगवान गणपति को विशेष पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया जाएगा। शाम छह बजे से श्री गणेश कथा का प्रारंभ होगा जो 25 सितंबर तक चलेगी। शोभायात्रा प्रमुख नितेश वार्ष्णेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भोलाधाम में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed