फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganpati was bid farewell with the plea, "Come back soon next year..."

Budaun News: अगले बरस जल्दी आना... कहकर विदा किए गणपति

Mon, 21 Sep 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ganpati was bid farewell with the plea, "Come back soon next year..."
वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। पुराना सराफा बाजार स्थित शिव शक्ति मराठा मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए भगवान श्रीगणेश की रविवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सात दिन तक चले गणेश महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने रोजाना की भांति ही भगवान श्रीगणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। अगले वर्ष फिर जल्दी आने का निमंत्रण देकर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आईपीएस सुमेध जाधव भी शिव शक्ति गणेश मंडल के पंडाल में पहुंचे और आरती में सहभाग किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को मानने वाले मंडल के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। उप्र सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने भी पंडाल में पहुंचकर गणेश आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

मंडल के सदस्यों ने बताया कि मराठा परिवार और सराफा कारोबारी हर वर्ष उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाते हैं। अंतिम दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर हरिकृष्ण वर्मा, रचित वैश्य, जितेंद्र महाजन, अमित, राजकुमार सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। नगर में गणेश सेवा समिति की ओर से रविवार को भगवान श्रीगणेश की विसर्जन रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में गणेश सेवा समिति की ओर से फूल और गुलाल की वर्षा की गई। इस मौके समिति के अध्यक्ष गोपाल वार्ष्णेय, महामंत्री अमरीश उर्फ छुटकू, कोषाध्यक्ष संजीव, व्यवस्थापक अंकित, प्रशांत वार्ष्णेय, पुष्कर आदि मौजूद रहे।
---




गुलाल व डीजे की धुन पर नाचते गाते विसर्जित किए गए विघ्नहर्ता



बदायूं। कछला गंगाघाट पर रविवार को जिले के दर्जनों गांव से आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन करने घाट पर पहुंचे। दोपहर से शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा घाट भक्तिमय हो गया।



विसर्जन से पहले शहर और आसपास के कस्बों में भगवान गणेश की शोभायात्राएं निकाली गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बड़े उत्साह के साथ में श्रद्धालुजन गुलाल खेलते हुए डीजे की धुन पर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ में एक दूसरे के गुलाल लगाते हुए निकल रहे थे। कुछ बड़ी-बड़ी गणेश जी की मूर्तियां विसर्जित करने पहुंचे, जो बूंदी का प्रसाद ट्राली में भरकर लोगों को बदायूं से कछला तक वितरित करते हुए आए। सुरक्षा की दृष्टि से कछला घाट पर पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। 100 कांस्टेबल, पांच दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल, गंगा किनारे चौकी इंचार्ज अविनाश पुंडीर लगातार पुलिस बोट से गश्त करते रहे। संवाद







पुलिस ने दो बिछड़े हुए बच्चों को परिजनों से मिलाया



बदायूं। रविवार शाम 5 बजे अचानक दो बच्चे उझानी निवासी माता-पिता से बिछड़ गए। दृष्टि और अंशिका रो रहे थे, तभी चौकी इंचार्ज गंगा घाट का दौरा कर चौकी की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बाइक रोककर बच्चों को ले जाकर स्नान स्थल पर अनाउंसमेंट कराया। लगभग 20 मिनट के बाद माता-पिता भी उदास और रोते हुए पहुंचे और अपने बच्चों को पाकर खुश हो गए। संवाद
---




कछला घाट पर श्रीगणेश की प्रतिमा का किया विर्सजन



बिल्सी। गांव अंबियापुर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का रविवार को भक्ति भाव के साथ कछला घाट पर विसर्जन किया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। गांव निवासी प्यारेलाल के यहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके पर रजत साहू, रोहित साहू, मोहित साहू, अर्जुन सिंह, प्यारेलाल, राज, सोनू, सुखबीर, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद

---
बैंड-बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को दी विदाई

बदायूं। रविवार को बैंड बाजों के साथ भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया और गजानन से आशीर्वाद मांगते हुए उन्हें विदा किया।इस दौरान संजय सक्सेना, रोहित, रंजीत यादव, राहुल शर्मा, गौरव सक्सेना एडवोकेट, आशीर्वाद माहेश्वरी, टीटू यादव, विख्यात गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

वजीरगंज में गणेश विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed