फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganpati Bappa Moreya...next year you come early

Budaun News: गणपति बप्पा मोरेया...अगले बरस तू जल्दी आ

Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moreya...next year you come early
कुंवरगांव। कस्बे में खाटू श्याम धाम पर 11 दिन तक चली भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को कस्बे में विसर्जन यात्रा निकाली गई। मंगलवार को कस्बे के खाटू श्याम धाम से भगवान गणपति की मूर्ति के साथ विसर्जन यात्रा शुरू हुई। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने कछला गंगा घाट पर भगवान का पूजन कर उन्हें विसर्जित किया।
विज्ञापन

खाटू श्याम धाम मंदिर कमेटी की ओर से बैंडबाजे के साथ निकाली गई भव्य विसर्जन शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर साप्ताहिक बाजार चौराहा, थाना, मुख्य चौराहा, पुराना थाना, होली चौक, ग्राम देवता मंदिर, रामलीला मैदान, त्रिपौलिया, गायत्री मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, शिव मंदिर होते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए कछला घाट तक पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां थीं। इस दौरान भक्तों ने अबीर गुलाल की होली खेली। गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन कछला गंगा घाट पर विधि विधान से किया गया। इस दौरान एडवोकेट रवेंद्र सिंह उर्फ दद्दू, उदयवीर सिंह, अर्पित वार्ष्णेय, रजत शंखधार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed