फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangwar Kachla, attached to the death of eight people

गंगवार कछला से अटैच्ड, आठ लोगों की मौत पर जागे अफसर

Wed, 13 Sep 2017 11:26 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Wed, 13 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gangwar Kachla, attached to the death of eight people
डेमो - फोटो : डेमो
कछला पीएचसी पर दो महीने से नहीं था कोई डॉक्टर      
विज्ञापन

करीब दो महीने से बिना डॉक्टर के चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. राजकुमार गंगवार को अटैच्ड कर दिया गया है। अफसर नींद से उस वक्त जागे जब डेढ़ महीने में आठ लोगों की मौत हो गई।      
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला पर चिकित्सकीय सुविधाओं को लेकर काफी समय से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। डॉ दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद से हालात ज्यादा खराब हो गए। पिछले महीने बुखार का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ तो भी अफसरों ने हकीकत पर गौर करने की जरूरत नहीं समझी। डेढ़ महीने के अंदर कछला की संगीता और कुंवरपाल, रफानीनगला के बबलू, सरौता गांव की मीरा के साथ ही दो दिन पहले  पालपुर में अमरसिंह की 13 वर्षीय बेटी पिंकी, कौतलनगला के वीरेंद्र कश्यप के 10 वर्षीय बेटे शिवम और बक्सर गांव की वृद्धा प्रेमवती की मौत हो गई।      
विज्ञापन

ऐसा भी नहीं कि विभाग के अफसरों को इलाके में निरंतर हो रही मौतों की जानकारी नहीं हो, सबकुछ संज्ञान में होने के बाद भी कटरी से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डॉक्टरविहीन रखा गया। इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएमओ से बात कर कछला पीएचसी पर डॉ. राजकुमार गंगवार को अटैच्ड कर दिया है। नई तैनाती तक डॉ. गंगवार नियमित कछला पहुंचेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------      
एक रुपये के सिक्के से पर्चा नहीं बनाते कर्मचारी      
उझानी। कछला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को एक रुपये के सिक्के को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कसबे की सुखदेवी पत्नी संजय कुमार तीन दिन पहले बेटे को बुखार की दवा दिलाने के लिए अस्पताल पहुंची तो कर्मचारी ने पर्चा बनाने के लिए एक रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर दिया। सुखदेवी घर से नोट लेकर पहुंची तो उसके बेटे का पर्चा बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed