फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster Haseeb's property worth five and a half lakhs seized

गैंगस्टर हसीब की साढ़े पांच लाख की संपत्ति जब्त

Fri, 23 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हतरा गांव के गैंगस्टर हसीब की करीब साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।दरवाजे पर ताला लगाकर उसको सील करा दिया गया।उसके तहत आरोपी का मकान जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Gangster Haseeb's property worth five and a half lakhs seized
वजीरगंज के हतरा गांव में मकान जब्त करने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

वजीरगंज (बदायूं)। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हतरा गांव के गैंगस्टर हसीब की करीब साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। उसका मकान कब्जे में लेकर सील करा दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी हसीब पुत्र हबीब गैंगस्टर है। उसके खिलाफ गोतस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा, सीओ बिसौली ओजस्वी चावला और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय हतरा गांव पहुंचे। उन्होंने डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

हसीब को अपना मकान खाली कराने को कहा गया। पुलिस ने मकान खाली कराने के बाद उसको जब्त कर लिया। दरवाजे पर ताला लगाकर उसको सील करा दिया गया। मकान के बाहर एक नोटिस बैनर लगाया गया है। सीओ ने बताया कि हसीब एक गैंग बनाकर काम करता है। इससे उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके तहत आरोपी का मकान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed