फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gange rape

वीडियो वायरल करने वाले भी फंस सकते हैं कार्रवाई में, पुलिस की है नजर

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
gange rape
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। छह मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही अब कुछ और लोगों पर कार्रवाई होने की उम्मीद है जिन्होंने महिला का वीडियो वायरल कर दिया। ऐसे लोग भी पुलिस की विवेचना में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

मामला पांच-छह माह पुराना था। तब से न तो पुलिस जानती थी और न ही महिला के पति को इसकी जानकारी थी कि ऐसी भी कोई घटना हुई है। हड़कंप तब मचा जब महिला का वीडियो वायरल हुआ। उसमें मौजूद लड़कों के चेहरे पहचाने गए तो पता चला कि ये वीडियो और कहीं का नहीं बल्कि फैजगंज बेहटा इलाके का है। यहां एक महिला पांच माह पहले लकड़ी लेने जंगल में गई थी। तभी पांच नाबालिग और एक बालिग आरोपी ने उसे पकड़ लिया था। उसके दुष्कर्म ही नहीं किया, उसकी वीडियो भी बनाई। इस मामले के बारे में महिला ने अपने पति को नहीं बताया था। इधर, उसकी वीडियो धीरे-धीरे कस्बे में वायरल हो रही थी। मामला स्थानीय था, जिसके बाद लोग इसे वायरल करते गए। वैसे वीडियो वायरल होने की शुरुआत एक कंप्यूटर कैफे से बताई जा रही है। वहीं से तीन-तीन सौ रुपये लेकर ये वीडियो वायरल की गई थी। जिसने ये वीडियो बनाई थी। उसका नाम अब्दुल गनी है। उसके ही मोबाइल से वीडियो वायरल हुई और बात यहां तक पहुंच गई। अब्दुल गनी को बालिग आरोपी होने के नाते जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अब पुलिस कार्रवाई में वे लोग भी आ सकते हैं, जिन्होंने जानबूझकर ये वीडियो वायरल किया। इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर ने बताया कि वीडियो बनाने वाला अब्दुल गनी था। उसे जेल भेजा चुका है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें कोई और लोग आरोपी मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed