फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga snaan

कछला घाट पर दोपहर बाद तक गूंजते रहे गंगा मइया के जयकारे

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ganga snaan
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। पूर्णिमा पर शनिवार दोपहर बाद तक कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर ही पूजा-अर्चना की। प्रसाद भी बांटा। आश्रमों में हवन-पूजन का दौर चला। कई श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। घाट पर गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कछला घाट पर गंगा स्नान तड़के शुरू हुआ। कई आश्रमों के महंत और संत गंगा स्नान को पहुंचे। उन्होंने स्नान के बाद आश्रमों के मंदिरों में पूजन के बाद जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घाट पर पूजन किया। बालू के शिवलिंग बनाकर पूजन के बाद प्रसाद चढ़ाया गया। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। घाट पर ही कन्याओं को भोज भी कराया गया। आसपास इलाके से निजी वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रेन के जरिये घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे लगे मेले में खरीदारी की। साथ ही खानपान का लुत्फ उठाया। आश्रमों में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। परिवार में सुख-शांति और लोक कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित की गईं। दर्जनों श्रद्धालुओं ने जाकर कुष्ठ आश्रम में दान किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर कोतवाली पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स और पीएसी के जवान भी तैनात रहे। गोताखोरों ने निजी नावों पर मौजूद रहकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी।
विज्ञापन

हाईवे के गड्ढे में बाइक फिसलने से गिरी महिला, हालत नाजुक
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवी निवासी रवि चौहान बाइक से अपनी मां गुड्डो देवी (47) को गंगा स्नान कराने के लिए ले गए। लौटते में बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई पुलिया के पास सड़क पर गहरे में गड्ढे में रवि का संतुलन बिगड़ गया। बाइक पर बैठी गुड्डो नीचे गिर गईं। उनका सिर लहूलुहान हो गया। गुड्डो का एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य पर लाया गया। बाद में उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन गुड्डो को लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed