फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga's water level reduced by five cm

पांच सेमी कम हुआ गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से अब भी 55 सेमी ऊपर

Tue, 27 Sep 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

गंगा का जलस्तर रविवार को मुकाबले सोमवार को पांच सेमी कम हुआ है, लेकिन जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बना हुआ है।शुक्रवार को जलस्तर 162.2, शनिवार को 162.30 मीटर दर्ज किया गया था।उसहैत क्षेत्र के गांव सरेली में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है।

विज्ञापन
Ganga's water level reduced by five cm
जलस्तर बढ़ने से उसहैत में जलमग्न हुई भूमि। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। गंगा का जलस्तर रविवार को मुकाबले सोमवार को पांच सेमी कम हुआ है, लेकिन जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बना हुआ है। रविवार को मीटर गेज पर जलस्तर 162.60 मीटर दज किया गया था। सोमवार को यह 162.55 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 162 मीटर पर है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा में नरौरा से 81336, बिजनौर से 95852 और हरिद्वार से 89605 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर लगातार खतरे के निशान के ऊपर रहने के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों पर लगातार संवेदनशील हालात बने हुए हैं। दातागंज और सहसवान के तटवर्ती गांवों में कटान हो रहा है। फिर सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जलस्तर 162.2, शनिवार को 162.30 मीटर दर्ज किया गया था। उसहैत क्षेत्र के गांव सरेली में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है। तटवर्ती गांवों में तेजी से कटान हो रहा है। इधर, मेला ककोड़ा के लिए चिह्ति की गई जमीन भी फिलहाल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला और अटैना में स्नान घाट भी जलमग्न हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आने की उम्मीद नहीं है। कटान वाले स्थानों पर कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed