फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga's water level reaches 32 cm above danger mark

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर पहुंचा

Sun, 25 Sep 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

गंगा नदी के जलस्तर में चौबीस घंटे के दौरान करीब 32 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है।सहसवान और दातागंज के तटवर्ती गांवों में कटान भी हो रहा है।

विज्ञापन
Ganga's water level reaches 32 cm above danger mark
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद तटबंधों पर बढ़ा दबाव। - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। गंगा नदी के जलस्तर में चौबीस घंटे के दौरान करीब 32 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को मीटर गेज पर जलस्तर 162.32 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर है। शुक्रवार को जलस्तर 162.12 मीटर दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण शनिवार को मिनी कुंभ ककोड़ा मेला के लिए भूमि निरीक्षण करने गए अधिकारियों को रास्ते से ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा में नरौरा से 90570, बिजनौर से 58087 और हरिद्वार से 86487 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से 32 सेमी तक ऊपर पहुंचने के कारण उसहैत, उसावां, गंगा-महावा तटबंधों पर दबाव बढ़ने से यहां हालात संवेदनशील हो गए हैं। सहसवान और दातागंज के तटवर्ती गांवों में कटान भी हो रहा है। इन दिनों लगातार बारिश के कारण बांधों से गंगा में ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के कारण शनिवार को मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के लिए भूमि के निरीक्षण का कार्यक्रम अधिकारियों ने टाल दिया है। अब जलस्तर कम होने के बाद निरीक्षण किया जाएगा। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को भी हरिद्वार से 86 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। रविवार शाम तक यह पानी कछला पहुंच जाएगा। ऐसे में जलस्तर कम होने का अनुमान नहीं है। कटान वाले स्थानों पर टीमें अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed