{"_id":"2178c0437384e4dcd0b07f564f4072e9","slug":"ganga-of-sahaswan-teen-dipped-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में सहसवान का किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में सहसवान का किशोर डूबा, मौत
Ujani
Updated Thu, 14 May 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
पशु चराने को घर से निकला किशोर गंगा में डूब गया। गंगा में नहाते वक्त उसे डूबता देख चरवाहों ने शोर भी मचाया लेकिन कोशिश के बाद भी उसे नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोतलनगला निवासी जगदीश कश्यप का 14 वर्षीय बेटा बलराम पशु चराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह में घर से निकला। उसके साथ तीन-चार चरवाहे भी थे। हुसैनुपर खेड़ा के पास वह गंगा में नहाने को घुस गया। नहाते वक्त गहरे में चले जाने से वह डूब गया। यह देख चरवाहों ने शोर भी मचाया। एक चरवाहा गंगा में कूद भी पड़ा लेकिन उसकी कोशिश नाकाम हो गई। भनक लगते ही मौके पर पहुंचे घरवालों ने गोताखोरों के सहयोग से खंगालना शुरू किया तो बलराम को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हुसैनपुर के ग्रामीणों की मानें तो जहां हादसा हुआ, उसके आसपास भी गंगा में काफी गहराई है।
विज्ञापन