फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga

पितृ विसर्जन अमावस्या पर हर-हर गंगे से गूंजे घाट

Mon, 12 Oct 2015 08:02 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 12 Oct 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
ganga
गंगा घाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक स्नान का दौर चला, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नजर नहीं आई। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पितरों को जलदान किया। ज्यादातर लोगों ने घाट पर पितरों का श्राद्ध कराया। ब्राह्मणों की मानें तो अमावस्या वाले दिन गंगाघाट पर ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्घ कराने का विशेष पुण्य अर्जित होता है। घाट पर पूजा-अर्चना भी की गई।
विज्ञापन

गंगाघाट के आसपास आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत-महात्माओं की मौजूदगी में संकीर्तन का दौर भी चला। घाट पर ही लगे अमावस्या मेला में हजारों की संख्या में भीड़ रही। महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीददारी भी की और बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। भीड़भाड अधिक होने की वजह से श्रद्घालुओं को असुविधा का सामना जरुर करना पड़ा लेकिन पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने पुलों के आसपास का इलाका नो एंट्री जोन में शामिल हर स्नानार्थियों को पहुंचने नहीं दिया। बता दें कि पितृपक्ष पूर्णिमा पर हाथरस की दो युवतियों समेत तीन लोग डुबकी लगाते वक्त हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


चौकी के आसपास रहा जाम का माहौल
उझानी। कछला पुलिस चौकी के आसपास प्राइवेट वाहनों को खड़े कर दिए जाने से सुबह मसे ही जाम का माहौल नजर आने लगा। पुल पर भी काफी देर तक वाहन फंसे रहे। श्रद्घालुओं को सर्वाधिक दिक्कत कछला चौराहे से चौकी के पास गंगाघाट मोड़ तक हुई। पुलिस को भी आवागमन सुचारू कराने में मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed