फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga Expressway : Slowest pace of work in 12 districts in Badaun

गंगा एक्सप्रेस-वे: 12 जिलों में काम की सबसे धीमी गति बदायूं में

Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway : Slowest pace of work in 12 districts in Badaun
बदायूं। गंगा एक्सप्रेेस-वे के समतलीकरण के काम की प्रगति में बदायूं पिछड़ गया है। देश का सबसे लंबा 594 किमी का यह एक्सप्रेस-वे बदायूं समेत 12 जिलों से होकर गुजरेगा। बताते हैं कि भूमि संबंधी विवाद नहीं सुलझने की वजह से यहां समतलीकरण करीब साठ फीसदी ही हो सका है, जबकि दूसरे जिलों में यह आंकड़ा 90 फीसदी तक है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में तय करेगा। इसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2021 में किया था। बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे चार तहसील के 85 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें बिसौली के सबसे ज्यादा 38 गांव हैं। दातागंज के 27, सदर के 18 और बिल्सी के दो गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। जिले में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम दस अप्रैल से शुरू हुआ था। इसके साथ ही भूमि संबंधी विवाद भी सामने आने लगे। सबसे ज्यादा विवाद बिसौली और दातागंज तहसील के गांवों में रहे। यहां अब तक भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण नहीं हो सका है। सदर की बात करें तो बिनावर क्षेत्र में भूमि विवादों के कारण कई बार काम रुका।
विज्ञापन

करीब 36 हजार करोड़ की लागत से बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ तक होते हुए प्रयागराज के दांदूपुर जूड़ा तक जाएगा। अब तक काम की प्रगति की बात करें तो इन 12 जिलों में बदायूं पिछड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक छह माह में बदायूं में भूमि समतलीकरण का करीब 60 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के न्यायालय में कई मामले लंबित
बिसौली और दातागंज तहसील के गांवों में भूमि संबंधी कई मामले अब भी डीएम न्यायालय में लंबित हैं। बिसौली के करकटपुर में नक्शा गलत होने के कारण काम रुका हुआ है। एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा का कहना है कि करकटपुर का मामला उनकी जानकारी में है। यहां नक्शा गलत है। करीब तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद है। यह मामला डीएम के न्यायालय में है। दातागंज एसडीएम राम शिरोमणि का कहना है कि भूमि को लंकर कुछ स्थानों पर विवाद थे, ज्यादातर विवाद निपटा दिए हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर अब भी विवाद हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है। सदर तहसील के गांवों की बात करें तो यहां बिनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों के कारण किसान काम रुकवा चुके हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में भूमि समतलीकरण का काम चल रहा है। अब तक बदायूूं में करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। काम के बारे में ज्यादा सटीक जानकारी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात करने के बाद ही बता सकूंगा। -संतोष कुमार वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed