फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga Expressway lit up with lights at night in Budaun

Budaun News: रात में रोशनी से जगमगाया गंगा एक्सप्रेसवे, फर्राटा भरते नजर आए वाहन; बढ़ रहा यातायात

Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने के बाद से वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात में पूरा एक्सप्रेसवे रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। फिलहाल अभी टोल टैक्स की वसूली शुरू नहीं हुई है। बदायूं जिले में तीनों इंटरचेज से निर्बाध आवागमन हो रहा है।   

विज्ञापन
Ganga Expressway lit up with lights at night in Budaun
वनकोटा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में दिखा यह दृश्य - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले से होकर गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे पर इन दिनों रात के समय रोशनी से पूरी तरह जगमगाता नजर आ रहा है। एक्सप्रेसवे पर लगी आधुनिक हाईमास्ट और एलईडी लाइटों की चमक के बीच वाहन चालक तेज रफ्तार से फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। दिन के साथ-साथ अब रात में भी इस हाईस्पीड मार्ग पर यातायात बढ़ने लगा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के संचालन के बाद अभी फिलहाल टोल टैक्स की वसूली शुरू नहीं की गई है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बदायूं जनपद में बने तीन प्रमुख इंटरचेंज घटपुरी, डहरपुर व वनकोटा से वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा और तेज कनेक्टिविटी मिल रही है।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे से यात्रा हुई आरामदायक 
रात के समय एक्सप्रेसवे का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। लंबी-चौड़ी सड़कों पर एक समान रोशनी की व्यवस्था के चलते ड्राइविंग आसान और सुरक्षित महसूस हो रही है। वाहन चालक बिना किसी बाधा के तेज गति से सफर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे ने उनके सफर के समय को काफी कम कर दिया है और यात्रा अधिक आरामदायक हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह पुलिस की तैनाती 
सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है, जबकि पीआरवी लगातार गश्त कर रही हैं। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए भी त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed