फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

बदायूं : गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, मशीनों के साथ पहुंची अडानी ग्रुप की टीम

Mon, 11 Apr 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
बिनावर क्षेत्र में शुरू हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे का काम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को कार्यदायी संस्था अडानी ग्रुप के अधिकारियों ने बरेली-मथुरा हाईवे के पास बिनावर में भूमि पूजन के बाद मशीनों के जरिये भूमि के समतलीकरण का काम शुरू कर दिया। कई स्थानों से मिट्टी के नमूने भी लिए गए हैं। जिले में दूसरे चरण में एक्सप्रेस-वे निर्माण का काम दातागंज में शुरू होगा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस की लंबाई 594 किमी होगी। बदायूं में एक्सप्रेस-वे चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर निकलेगा और 95 किमी की दूरी तय करेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण का काम फरवरी 2020 में शुरू हुआ था। बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 17 और बिल्सी के दो गांवों में भूमि अधिग्रहण किया गया है। एक्सप्रेस-वे के लिए सबसे ज्यादा बिसौली के 38 गांवों में 511.222 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके अलावा बिल्सी में 23.424, सदर में 259.973 और दातागंज तहसील में 264.7348 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया गया है। भूमि अधिग्रहण का काम 95 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 में शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। विधानसभा चुनाव के बाद तय हो गया था कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। शनिवार से ही अडानी ग्रुप के अधिकारियों की टीम का मशीनों के साथ बदायूं पहुंचना शुरू हो गया। रविवार को भूमि पूजन के बाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम चालू करा दिया गया। अडानी ग्रुप के 20 अधिकारियों की टीम ने बदायूं में डेरा डाल लिया है। भूमि पूजन में अडानी ग्रुप के सुपरवाइजर केके तिवारी, इंजीनियर सौरभ चौहान, रवीश कुमार चौहान, शमशाद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशासनिक अधिकारियों को निर्माण शुरू होने की भनक तक नहीं
जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण रविवार को शुरू हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनधियों को इस बारे में पता भी नहीं लगा। बिनावर के पास एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन में भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी न होना चर्चाओं में रहा। बिनावर के बाद अब दातागंज तहसील में एकसप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

-
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चालू हो गया है। रविवार को बिनावर में बरेली-मथुरा हाईवे के पास विधिवत भूमि पूजन के बाद भूमि के समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। अगले चरण में दातागंज तहसील में काम शुरू किया जाएगा। ग्रुप के 20 अधिकारियों की टीम मशीनों के साथ बदायूं पहुंच गई है। कुछ और मशीने भी आ रही हैं।
-केके तिवारी, सुपरवाइजर गंगा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed