{"_id":"683f47dca24f4328f4024e6c","slug":"ganga-dussehra-will-be-celebrated-in-sarvarth-siddhi-yoga-hasta-nakshatra-and-gar-karan-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140582-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र और गर करण में मनेगा गंगा दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र और गर करण में मनेगा गंगा दशहरा
विज्ञापन
राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य।
बदायूं। गंगा दशहरा की शुरुआत चार जून को रात 11:53 बजे से होगी। यह तिथि पांच जून को रात 2:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व पांच जून को मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा इस बार कई शुभ योगों का निर्माण कर रहा है। इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र, सिद्ध योग के साथ गर करण का संयोग शुभ है। ब्रह्म पुराण व वाराह पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास के दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में गंगा धरती पर अवतीर्ण हुई थी। गंगा दशहरा के दिन स्नान हमेशा शुभ समय में करना चाहिए। इससे दोगुना फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त प्रातः काल चार बजे से सात बजे तक रहेगा। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को 10 पापों से मुक्ति मिलती है। इन 10 पापों में अहंकार, क्रोध, चोरी, व्यभिचार, झूठ, द्वेष, ब्रह्म हत्या, गो हत्या, मदिरापान और श्वान हत्या शामिल हैं।
यह करें दान
गंगा स्नान के अलावा पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व है। यदि कोई व्यक्ति गंगा स्नान में असमर्थ है तो वह किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान कर सकता है। संभव न हो तो अपने घर में स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।