फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gang that tricked women into removing earrings and chains by showing them a bundle of paper arrested.

Budaun News: महिलाओं को कागज की गड्डी दिखाकर कुंडल-चेन उतरवाने वाला गिरोह पकड़ा

Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gang that tricked women into removing earrings and chains by showing them a bundle of paper arrested.
बुजुर्ग महिलाओं को कागज की गड्डी दिखाकर कुंडल-चेन उतरवाने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में आया।
उझानी। पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को कागज की गड्डी में 500 रुपये का नोट दिखाकर झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, दो कारतूस, चाकू, कागज की गड्डियां और सोने-चांदी जैसे धातु के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग स्थानों पर घूमकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय पर मंगलवार की शाम खुलासा करते हुए बताया कि शाम करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर में दबिश देकर केशू, रवि गहलौत और उसकी पत्नी सपना, कृष्णा गहलौत और रामलि को पकड़ा है। कृष्णा की उम्र करीब 16 वर्ष बताई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कपड़े से सिलकर कागज के टुकड़ों की गड्डियां तैयार करते थे। गड्डी के ऊपर 500 रुपये का नोट लगा देते थे।
विज्ञापन

इसके बाद रास्ते में मिलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर गड्डी दिखाते और उनके कानों के कुंडल व सोने की चेन उतरवा लेते थे। बाद में आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे। लोगों को डराने-धमकाने के लिए तमंचा और कारतूस रखने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केशू के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, कागज की गड्डी और पीली धातु की माला बरामद की। रवि के पास चाकू, कागज की गड्डी और पांच सफेद धातु के सिक्के मिले। सपना के पास कागज की गड्डी, पीली धातु की माला, तारों के दो गुच्छे और दो मंगलसूत्र बरामद हुए। रामलि के पास दो जोड़ी टॉप्स, अंगूठी और दो मंगलसूत्र मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ उझानी थाने में पहले से भी टप्पेबाजी के कई मामले दर्ज हैं। केशू के खिलाफ सिविल लाइंस और कुंवरगांव थाने में छह केस, रवि गहलौत पर उझानी में तीन, सपना गहलौत पर दो और रामलि पर दो केस दर्ज हैं।



---
गिरफ्तार अभियुक्त
- कैशू निवासी रेल की पुलिया कैंची वाली गली उत्तरी थाना फिरोजाबाद
- रवि निवासी शीतला मां का मंदिर गुजराती सेक्टर थाना बागीशपुरा जनपद आगरा
- कृष्णा गहलौत निवासी शीतला मां का मंदिर गुजराती सेक्टर थाना बागीशपुरा जनपद आगरा
- सपना गहलौत निवासी शीतला मां का मंदिर गुजराती सेक्टर थाना बागीशपुरा जनपद आगरा
- रामलि निवासी कानपुर रोड अवध विहार कालोनी पोस्ट ऑफिस अमौसी जनपद लखनऊ



---
बुजुर्ग महिलाओं के साथ टप्पेबाजी करने वाले गिरोह पर पहले से कई केस दर्ज हैं। अन्य मामलों की भी जांच कराई जा रही है। कहां-कहां घटनाएं कर चुके हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी

बुजुर्ग महिलाओं को कागज की गड्डी दिखाकर कुंडल-चेन उतरवाने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में आया।

बुजुर्ग महिलाओं को कागज की गड्डी दिखाकर कुंडल-चेन उतरवाने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed