{"_id":"69f3a3cd7c9e036cf30d8564","slug":"gang-manufacturing-fake-aadhaar-cards-busted-three-accused-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162793-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हजरतपुर पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी, बरामद सामान। स्रोत- पुलिस
- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
बदायूं। जिले में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले संगठित गिरोह का हजरतपुर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिससे उनके संगठित और सुनियोजित तरीके से कार्य करने का खुलासा हुआ है। इनके स्तर से बनाए गए आधार कार्ड किसी अपराधिक गतिविधि में तो नहीं प्रयोग हुए है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फरमान अली पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मुंशी नंगला थाना कादरचौक, अनुज कुमार पुत्र सिपट्टर सिंह निवासी ग्राम उपरेला थाना अलापुर तथा ब्रजनंदन पुत्र हेतराम निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आधार कार्ड बनाने का अवैध कारोबार चला रहे थे।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की कूटरचना करते थे। मौके से तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, दो फिंगरप्रिंट मशीन, दो आई स्कैनर, 70 मूल आधार कार्ड, 198 आधार स्लिप, एक हजार रुपये नकद, माउस, कैमरा और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि गिरोह काफी समय से सक्रिय होकर सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा कर रहा था। सीओ ने बताया कि यह एक आधार कार्ड बनाने के एवज में 360 रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
कई राज्यों तक नेटवर्क फैले होने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य जनपदों और राज्यों तक भी इसकी पहुंच हो सकती है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। इस मामले में थाना हजरतपुर पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से वह जेल भेजे गए है।
अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं आधार कार्ड
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराध को बढ़ावा देने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।