फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganesh chaturthi

‘सर्व नायक हैं भगवान गणेश’

Sat, 03 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi
कथा वाचक राध्या भारद्वाज गणेश कथा सुनाते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के भोलाधाम में 19वें गणेश महोत्सव के तृतीय दिवस कथा व्यास राध्या भारद्वाज ने भगवान गणेश के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश गणनायक, गणपति और स्वयं गण भी हैं। वह सर्व में स्थित होकर सर्व नायक बनते हैं। चाहे शैव हो या शाक्त वैष्णव हों, सौर्य सगुण उपासक हों या निर्गुण उपासक जो सर्व को प्रिय हैं वह श्री गणेश ही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायण वैश्य, वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, मनोज वैश्य, संतोष गुप्ता, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
----
गणपति को बहुत प्रिय है दूर्वा
बिल्सी। पीपल बाबा मंदिर पर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां तीसरे दिन कथावाचक आचार्य रविकांत पाठक ने भगवान गणेश पर चढ़ाई जाने वाली दूर्वा का महत्व व उसके चढ़ाने की विधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्री गणपति की मूर्ति के मुख को छोड़कर पूरे शरीर को दूर्वा से ढक देना चाहिए। इस प्रकार दूर्वा की सुगंध मूर्ति के चारों ओर फैल जाएगी। चूंकि मूर्ति दूर्वा से ढकी हुई है, इसलिए यह सुगंध गणपति मूर्ति का रूप धारण कर लेती है। उन्होंने कहा दूर्वा गणेश जी के लिए काफी प्रिय है। माना जाता है कि जो भी भक्त इससे भगवान गणेश की पूजा करता है, तो उसे कुबेर की प्राप्ति होती है। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----
भक्त को कभी निराश नहीं करते ईश्वर : राधिका
दातागंज। जय दुर्गा शिव शक्ति युवा सेवा समिति की ओर से दातागंज के श्याम धर्मशाला में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन काफी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रीधाम अयोध्या से आईं राधिका प्रियवंदा किशोरी ने भक्ति और भावना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भावना होती है तो भक्त सीधे ईश्वर से जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में ईश्वर के प्रति भक्ति भावना रखने मात्र से कल्याण हो जाता है। भक्त को ईश्वर कभी निराश नहीं करते। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed