{"_id":"5dc462cb8ebc3e5b34736292","slug":"ganch-badaun-news-bly3832164149","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर में फैली मिली गंदगी, सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर में फैली मिली गंदगी, सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। प्रभारी डीएम/सीडीओ निशा अनंत ने विकासखंड कार्यालय व पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर में फैली गंदगी, जर्जर भवन व महिला कर्मचारियों के आवासों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने आगामी 14 नवंबर को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
सीडीओ निशा अनंत दोपहर दो बजे अचानक ब्लॉक में पहुंची। सीडीओ ने अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली। साथ ही 14 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। उसके बाद में ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान दो शौचालयों में फैली गंदगी को देखकर भड़क गई। अधिकारियों ने बताया कि इन शौचालयों का काफी समय से प्रयोग में नहीं किया जा रहा है। परिसर में मौजूद जर्जर भवन देखकर सीडीओ निशा अनंत ने मरम्मत के निर्देश दिए। पता चला कि कि महिला कर्मचारियों के आवासों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उन्हें खाली करवाने के निर्देश दिए। इधर परिसर के समीप पशु चिकित्सालय का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया।