फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus trips to increase on Raksha Bandhan; women to travel for free.

रक्षाबंधन पर बढ़ेंगे बसों के फेरे, महिलाएं करेंगी नि:शुल्क यात्रा

Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bus trips to increase on Raksha Bandhan; women to travel for free.
बदायूं। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिचालक महिला यात्रियों से किराया नहीं लेंगे और सफर का रिकॉर्ड रखने के लिए शून्य रुपये का टिकट जारी करेंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व पर बदायूं डिपो से आनंद विहार के लिए 24 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके चलते परिवहन निगम का विशेष संचालन 26 से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में बदायूं से आनंद विहार के लिए कुल 120 बसें संचालित होंगी, जिनमें डबल फेरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा लोकल रूट बरेली, मथुरा, फर्रुखाबाद, चंदौसी, दातागंज आदि के लिए 46 बसें चलेंगी। दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली बसें भी लोकल रूट पर चक्कर लगाएंगी। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन पर बदायूं डिपो की कुल 178 बसें ऑन रूट रहेंगी। इनमें निगम की 129 बसें और 49 अनुबंधित बसें शामिल हैं। संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी लागू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed