फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gamblers clashed, one bit the other's nose with teeth

आपस में भिड़े जुआरी, एक ने दूसरे की नाक दांतों से काट डाली

Wed, 27 Oct 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gamblers clashed, one bit the other's nose with teeth
बदायूं। शहर से सटे गांव भगवतीपुर में सोमवार रात दो जुआरियों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक ने दूसरे की दांतों से नाक काट डाली और मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में सोमवार देर रात नगला घेर को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान दो जुआरियों के बीच विवाद हो गया। वह एक-दूसरे पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते उनके बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। उन्होंने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अवनेश नाम के युवक ने उदयवीर उर्फ बंदूका को जमीन पर गिरा लिया और दांतों से उसकी नाक काट डाली। इससे उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। आरोपी बंदूका को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बंदूका को रात में ही मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस ने आरोपी अवनेश समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed