फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Galla commission agent usurped Rs 8.40 lakh from farmers, FIR

Budaun News: गल्ला आढ़ती ने किसानों के 8.40 लाख हड़पे, एफआईआर

Mon, 01 Apr 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Galla commission agent usurped Rs 8.40 lakh from farmers, FIR
कुंवरगांव। कस्बे के गल्ला आढ़ती ने कई किसानों के 8.40 लाख रुपये हड़प लिए। किसानों ने आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किसान रामवीर का कहना है कि कुंवरगांव कस्बा निवासी अशोक गुप्ता गल्ला आढ़ती है। वह फर्जी तरीके से आढ़त चलाकर किसानों का गल्ला खरीदता है और उनके रुपये भी नहीं देता। जो गल्ला खरीदता है, उसके पूरे वजह की रसीद भी नहीं देता है। बरौर निवासी रामवीर ने बताया कि अशोक ने उनसे 100 क्विंटल धान खरीदा था लेकिन उसने 60 क्विंंटल की पर्ची दी थी । इसमें दो लाख रुपये बकाया रह गए थे। उनके गांव के मोरपाल से 50 क्विंटल धान खरीदे लेकिन उन्हें 35 क्विंटल की पर्ची दी। उनका एक लाख रुपया था। अजय कुमार के 200 क्विंटल धान पर 90 क्विंटल की पर्ची दी, उनके चार लाख रुपये थे। मुन्ना सिंह से 50 क्विंटल धान खरीदे, उनके एक लाख रुपये थे जबकि सत्यपाल से 20 क्विंटल धान खरीदे गए। उनके 40 हजार रुपये निकल रहे थे। उनके अलावा और भी किसानों से धान खरीदा गया था लेकिन किसी का रुपया नहीं दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed