फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gajanan was worshiped in Ganapati pandals

Budaun News: गणपति पंडालों में की गई गजानन की पूजा

Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gajanan was worshiped in Ganapati pandals
शहर के सर्राफा बाजार में सजा गणेश पंडाल। संवाद
बदायूं। जिलेभर में गणेश महोत्सव की धूम हैं। पंडालों में गणेश पूजा और कथाओं का दौर चल रहा है। विघ्नहर्ता की भक्ति में लोग लवलीन हैं। गीत संगीत के साथ भगवान गणपति को लोग श्रद्धा से पूज रहे हैं।
विज्ञापन

श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रही कथा के तीसरे दिन भीड़ रही। कथा व्यास राध्या भारद्वाज ने कहा कि माता पार्वती ने एक सुंदर बालक को प्रकट किया। भगवान शिव ने त्रिशूल से बालक का सिर काट दिया। बालक का सिर कटा देख माता पार्वती क्रोधित हो गईं और संसार को भस्म करने की बात कहने लगीं। सभी देवी देवता वहां पर प्रकट हुए और माता को शांत करने लगे।
विज्ञापन

सभी ने भगवान शिव से प्रार्थना की और कहा कि बालक को पुनर्जीवित कर दें। भगवान शिव ने अपने गणों को यह आदेश दिया कि सर्वप्रथम तुम्हें जो भी प्राणी मिले उसका सिर काट कर ले आना। तब वे एक हाथी का सिर काट कर ले आए। भगवान शिव ने बालक को हाथी का सिर लगाकर पुनर्जीवित किया तभी से भगवान गणेश का नाम गजानन भी पड़ा। कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता हरि अग्रवाल, दीपमाला गोयल,राकेश गुलाटी, नितेश वार्ष्णेय, मयूर साहू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसावां। वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शाम सात बजे पंडित अवनीश पाठक ने एवं मुख्य बाजार के बाबा लक्कड़ दास मंदिर में पंडित रामआसरे मिश्रा ने विधिविधान से संध्या आरती कराई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, पारस वर्मा के साथ ही मोहल्ले के दर्जनों भक्त मौजूद रहे। आरती के समय मंदिर के सेवादार रामगोपाल गुप्ता, वार्ड सभासद पवन कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। संवाद

ककराला। इशांत मिश्रा और निशांत शर्मा ने गणेशजी का पूजन किया। गणेश स्तुति लोकेश सागर ने सुनाई। ऋतिक सक्सेना ने शिव स्तुति का पाठ सुनाया। व्योम शर्मा आकाश मिश्रा ने प्रसाद व्यवस्था में सहयोग किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बिनावर राजेंद्र सिंह ने भगवान श्री गणेश का पूजन किया। कार्यक्रम दोपहर तक चला। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, संजू सक्सेना, गुरदीप वर्मा, अरविंद वर्मा, आकाश मिश्रा, अभिषेक सागर, रितिक, शिवा राठौर, महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शहर के सर्राफा बाजार में सजा गणेश पंडाल। संवाद

शहर के सर्राफा बाजार में सजा गणेश पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed