फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gahon parchage

क्रय केंद्र छोड़कर खेतों में पहुंचे प्रभारी, 170 क्विंटल गेहूं खरीदा

Tue, 26 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
gahon parchage
सरकारी क्रय केंद्र पर जानकारी देते अधिकारी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम के फरमान के बाद सोमवार को क्रय केंद्रों को छोड़कर केंद्र प्रभारी दिन भर खेतों में किसानों के चक्कर लगाते रहे। पूरे दिन में सभी 135 केंद्र प्रभारी मिलकर महज 170 क्विंटल गेहूं की खरीद कर सके। वहीं दूसरी तरफ दिन भर आढ़तों पर गेहूं बेचने वाले किसानों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से 135 क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। सरकार की ओर से घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जानी है। इस बार गेहूं के रेट खुले बाजार में समर्थन मूल्य से ज्यादा हैं। ऐसे में किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों से दूरियां बना ली हैं। इस कारण सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद पिछड़ गई। इसको लेकर शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी केंद्र प्रभारियों को गांवों और खेतों पर भेजें। जहां पर किसानों को वह समझाकर गेहूं खरीद सकें। निर्देश मिलने के बाद सभी 135 क्रय केंद्र प्रभारियों ने गांव और खेतों की ओर रुख कर लिया। सोमवार को पूरा दिन खेतों और गांव में व्यतीत करने के बाद भी महज 170 क्विंटल गेहूं की खरीद कर सके। वहीं दूसरी ओर आढ़तियों के यहां पर गेहूं बेचने वाले किसानों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

-
कांटा, बारदाने को लेकर खेत में जा रहे हैं प्रभारी
वैसे हर बार किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर लंबी लाइन लगाते थे और केंद्र प्रभारियों से गेहूं खरीदने की गुजारिश करते थे। यहां तक कि सिफारिश भी कराते थे। तब भी क्रय केंद्र प्रभारी खरीद करने में आनाकानी करते थे, लेकिन इस बार क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के चक्कर लगा रहे हैं और नेताओं के जरिये किसानों से कहलवा रहे हैं पर वह नहीं आ रहे। यहां तक कि केंद्र प्रभारी बारदाने और कांटा भी लेकर साथ में चल रहे हैं ताकि जहां पर किसान गेहूं बेचने का इच्छुक हो तो तुरंत खरीद लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद में सभी केंद्र प्रभारियों को गांव, खेतों पर बारदाना, तौल मशीन के साथ भेजा है, ताकि कहीं पर किसान गेहूं बेचने का इच्छुक हो, तो तुरंत मौके पर ही गेहूं की खरीद की जाए। - मुकेश कुमार, प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed