फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Funds in the new financial year Of not eclipse

नए वितीय वर्ष में धनराशि नहीं मिलने से लगा ग्रहण

Tue, 05 May 2015 07:41 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 05 May 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और एनजीओ के बीच आपसी जंग ने हॉट कुक्कड़ योजना पर ग्रहण लगा दिया है। पिछले साल नवंबर महीना तक एनजीओ ने सेंटरों पर हॉट कुक्कड़ मुहैया कराया। खामियां उजागर हुईं, तो विभाग ने जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली, लेकिन वह मार्च से आगे नहीं बढ़ पाया। एक महीना पहले से नौनिहालों से मुंह से हॉट कुक्कड़ छीन लिया गया है।

विज्ञापन

आंगनबाडी केंद्र पर पंजीकृत नौनिहालों के लिए हॉट कुक्कड़ योजना बाल विकास एवं पुष्टाहार ने शुरू की थी। नौनिहालों को हॉट कुक्कड़ सेंटर पर मुहैया कराने के लिए विभाग ने एनजीओ के जरिए काम कराया था, लेकिन खामियों की वजह से शासन ने एनजीओ से काम छीन लिया। सबसे बड़ी शिकायत गुणवत्ता और बेवक्त हॉट कुक्कड़ मुहैया कराने की रही थी। विभाग पर एनजीओ का बकाया भी हो गया। हालांकि शासन ने एनजीओ से काम अपने हाथ में लेकर नवंबर से मार्च तक प्रति बच्चा छह रुपये की दर से हॉट कुक्कड का वितरण कराया, लेकिन अप्रैल महीना के लिए बजट में धनराशि नहीं मिली।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो बकाया धनराशि को लेकर एनजीओ ने कोर्ट की शरण ले रखी है। एनजीओ को ही व्यवस्था सौंपे या फिर विभाग खुद हॉट कुक्कड़ का वितरण कराएं, इसी पसोपेश में विभाग बजट में धनराशि की बंदोबस्त नहीं कर पाया। अप्रैल बीत जाने के बाद चूंकि मई शुरू हो चुकी है, लेकिन आंगनबाडी केंद्रों पर नौनिहाल हॉट कुक्कड़ से वंचित हो गए हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि एनजीओ और विभाग के बीच कोर्ट में मामला निस्तारित होने तक हॉट कुक्कड़ योजना प्रभावित रहेगी। तब तक बच्चों को पुष्टाहार पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बजट का अभाव है, जैसे ही बजट आ जाएगा, योजना के तहत वितरण शुरू करा दिया जाएगा। - निर्मल कुमारी, डीपीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed