{"_id":"6a4424635ccaad635a03b01f","slug":"from-today-children-will-go-to-school-in-vehicles-that-do-not-meet-safety-standards-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167374-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना मानक के वाहनों में आज से स्कूल जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना मानक के वाहनों में आज से स्कूल जाएंगे बच्चे
विज्ञापन
बुलेट बाइक को चेक करते एआरटीओ हरिओम। स्त्रोत सूचना
बदायूं। गर्मी की छुुट्टियों के बाद आज से जिले के सभी स्कूल खुल जाएंगे। खराब बात यह है कि मानकविहीन वाहनों में बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों की एक बार फिर मजबूरी रहेगी। कारण, जिले के 53 स्कूली वाहन संचालकों ने कई नोटिस प्राप्त करने के बाद भी वाहन की फिटनेस जांच अब तक नहीं कराई है। वहीं, 28 वाहनों का परमिट भी समाप्त हो चुका है।
नियमानुसार स्कूली वाहनों में फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकर और पैनिक बटन होना अनिवार्य हैं। परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग को स्कूल खुलने से पहले सभी वाहनों की जांच कर मानक पूरे कराने थे, लेकिन छुट्टियों में प्रशासन यह काम समय रहते नहीं करा पाया।
अभिभावकों का कहना है कि जो बैठक डीएम को 15 दिन पहले करनी चाहिए थी, वह डीएम ने सोमवार को की। ऐसे में इन वाहनों का एक दिन में मानक पूरा करना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, पंजीकृत स्कूली वाहनों में से 53 की फिटनेस अवधि खत्म हो चुकी है। 28 वाहनों का परमिट खत्म है। 80 स्कूली वाहनों की समय सीमा पूरी होने के बाद ये वाहन कबाड़ में जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी और जीपीएस भी स्कूली बसों में नहीं लगाए गए हैं।
पहले स्कूल संचालक जिले में फिटनेस जांच न होने का हवाला देते थे। गर्मियों की छुट्टी में जिले में मैनुअल शुरू होने के बाद भी वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाई गई। अभिभावकों को अब स्कूल खुलने पर बिना मानक के वाहनों में ही बच्चों को स्कूल में भेजना मजबूरी होगी।
अनफिट वाहन संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। स्कूल खुलने के साथ ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जाएगा। बिना मानक पूरे किए बिना स्कूली वाहनों का संचालन करने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। -हरिओम, एआरटीओ
आज से चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर
बदायूं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में बुधवार से 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाया जाएगा। इसका मकसद सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, वैध परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।
मंगलवार को एआरटीओ हरिओम ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में 1 से 7 जुलाई तक विद्यालय प्रबंधकों व वाहन स्वामियों से संपर्क कर फिटनेस व परमिट नवीनीकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति देखी जाएगी।
दूसरे चरण में 8 से 15 जुलाई तक परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम पुलिस व शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग करेगी। बिना वैध परमिट, बिना फिटनेस या सुरक्षा मानक तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर टेप आदि अनिवार्य हैं। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों से फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, टैक्स व ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत अपडेट कराने की अपील की है। संवाद
मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाया अभियान, 5 बुलेट सीज
बदायूं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों की चेकिंग की। एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरिओम व यात्री मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने 22 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की। 5 बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगे मिले। 5 बुलेट को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया।
साथ ही विभाग की टीम ने जनपद में संचालित वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। वर्कशॉप संचालकों को निर्देश दिए कि दुपहिया वाहनों में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का मोडिफिकेशन न करें। अगर ऐसा पाया तो नियम अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से भी अपील की गई कि मानक साइलेंसर ही लगवाएं। संवाद