फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From July 1, teachers will go door-to-door and enroll children

Budaun News: एक जुलाई से शिक्षक जाएंगे घर-घर, बच्चों का करेंगे नामांकन

Sat, 28 Jun 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
From July 1, teachers will go door-to-door and enroll children
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से शुरू होगा। पहले चरण में करीब 20 हजार नवीन नामांकन हुए थे। अब दूसरे चरण में शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। गर्मी को देखते हुए समय में भी बदलाव किया गया है। अब साढ़े सात बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे।
विज्ञापन

अभियान के तहत नामांकन प्रक्रिया एक से 15 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान शिक्षक गांवों में रैलियां निकालकर अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के साथ चहल-पहल भी बढ़ेगी। साथ ही नामांकन के लिए शिक्षक अभियान में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए शासन ने परिषदीय स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। अब स्कूल साढ़े सात बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक चलेंगे। गर्मी के कारण बच्चों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed