फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Friends showcased their talent and cultural spirit at the Hariyali Teej gathering.

Budaun News: हरियाली तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर और संस्कृति का रंग

Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Friends showcased their talent and cultural spirit at the Hariyali Teej gathering.
महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज की ओर से हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्रोत स
बदायूं। महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज की ओर से आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह उमंग, उत्साह और मनोरंजन से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, संगीत, कविता, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर कभी पंजाबी गिद्दा की धूम रही तो कभी शिव तांडव और देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं हास्य प्रस्तुतियों पर महिलाओं की हंसी और तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

मानसी ने बोले चूड़ियां पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शैफाली के शिव तांडव नृत्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। साधना, सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने रिश्तों की डोर के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती को भावपूर्ण अंदाज में मंच पर उतारा। रिचा, पारुल, पायल और प्रीति के गिद्दा ने समारोह में पंजाबी रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुति पर महिलाओं ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट और पूनम और नेहा की कॉमेडी ने भी खूब तालियां बटोरीं। वहीं सीमा और उनकी बहू संजना ने सास-बहू के रिश्ते की खूबसूरती को मंच पर जीवंत किया। रोजी रस्तोगी की गीत प्रस्तुति और करुणा रस्तोगी के कविता पाठ ने समारोह में साहित्यिक और भावनात्मक रंग भी जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed