{"_id":"673d0a998123f3b0b6075024","slug":"friend-was-murdered-because-of-love-affair-with-wife-badaun-news-c-123-1-bdn1007-129632-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी से प्रेम-प्रसंग के कारण की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी से प्रेम-प्रसंग के कारण की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या सिर में चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव बक्सेना निवासी युवक की दोस्ती गांव के ही व्यक्ति से थी। दोनों शराब पीने के आदी थे। रविवार की शाम दोनों ने शराब पी और एक घर में चले गए। रात में दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। बताया जा रहा है कि रात में गांव बक्सेना निवासी युवक की दोस्त ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक डंडा भी बरामद किया है। उसने बताया कि युवक का उसकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इससे गांव में बदनामी हो रही थी। इसी के चलते रविवार की रात उसे पहले शराब पिलाई और जब उसे अधिक नशा हो गया तो सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। वह चीखे नहीं इसलिए जर्सी उसके मुंह में ठूंस दी थी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।