फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Free coaching will start soon to make the dream of becoming an officer come true

Budaun News: अफसर बनने का सपना साकार कराने के लिए जल्द शुरू होगी निशुल्क कोचिंग

Mon, 01 Jul 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Free coaching will start soon to make the dream of becoming an officer come true
बदायूं। जिले में अभ्युदय कोचिंग के लिए 350 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, ये ऐसे युवा हैं जो डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनने का सपना देख रहे हैं। साकार करने के लिए सरकारी कोचिंग इनका सहारा बन सकती है। कोचिंग में मानदेय पर शिक्षक रखे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 30 आवेदन आए हैं। इनमें से ही साक्षात्कार के आधार पर शिक्षक चुने जाएंगे।
विज्ञापन

नीट, जेईई और सिविल सर्विसेज की प्रवेश परीक्षाओं को पास के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसमें सबसे ज्यादा सिविल सर्विसेज के लिए 200, नीट, जेईई के लिए 100 से अधिक आवेदन आए हैं, कुल 350 आवेदन समाज कल्याण विभाग को मिले हैं। इसकी अंतिम 25 जून रखी गई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। अब नया कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

अब आवेदन करने वाले युवाओं का उनके कोर्स के अनुसार क्षमता परखने के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इससे जो शिक्षक उनको पढ़ाएंगे, उससे युवाओं की बौद्धिक क्षमता के बारे में पता चलेगा। ऐसे में उसी के अनुसार उनको पढ़ाया जा सकेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन किया है उनकी जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की कॉपी से पता लगेगा कि बच्चे कहां खड़े हैं। उनकी तैयारी किस स्तर से शुरू करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में किसी विद्यार्थी का नहीं हुआ चयन
बदायूं। आवास विकास कॉलोनी के पास स्थिति शिव देवी इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज का चयन शहर में किया गया है। इसके अलावा सहसवान का प्रमोद इंटर कॉलेज का चयन किया गया। यहां पर अभ्युदय कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएगी। इन्हीं इंटर कॉलेजों में गत वर्ष भी कक्षाएं संचालित की गईं थीं। तब 341 विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी, लेकिन कोई सफल नहीं हो सका।


जनपदीय स्तरीय समिति लेगी शिक्षकों की परीक्षा
जिन शिक्षकों ने पढ़ाने के लिए आवेदन किया है, उनका चयन जनपदीय समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान, ट्रायल लेक्चर के आधार पर किया जाएगा। चयन होने के बाद में शिक्षकों को एक व्याख्यान 90 मिनट का देना होगा। एक माह में अधिकतम 30 व्याख्यान देने होंगे। साथ ही बीच-बीच में उच्चाधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जाएगा। पढ़ने वालों की असंतुष्टि पर सेवाएं नहीं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed