फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud report filed on former field officer of the bank

बैंक के पूर्व फील्ड ऑफिसर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed on former field officer of the bank
बिनावर के किसान ने क्रेडिट कार्ड से निकालकर दिए थे रुपये
विज्ञापन

बंद खाते के दिए थे चेक, खाते में लगाने पर चेक बाउंस हुए
बदायूं। बिनावर क्षेत्र के किसान पूरनलाल ने बैंक के पूर्व फील्ड ऑफिसर सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पूरनलाल ने उसे जमीन खरीदने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे, जो उसने नहीं लौटाए। उल्टे उसे फर्जी चेक थमा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर कुसैना निवासी पूरनलाल के मुताबिक, वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात उनौला गांव के सौरभ यादव से हुई थी। सौरभ यादव कई बैंक में फील्ड ऑफिसर रहा है। उसने पूरनलाल से कहा था कि वह दो बीघा जमीन खरीदना चाहता है। उसे तीन लाख रुपये की जरूरत है। इस पर पूरनलाल ने उसे किसान क्रेडिट कार्ड से निकालकर तीन लाख रुपये दे दिए। उसने जो समय दिया था, उस पर किसान ने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन सौरभ ने उसे रुपये नहीं लौटाए। काफी कहने पर उसने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। शेष डेढ़ लाख रुपये के लिए टाल मटोल करता रहा। उसने सौरभ की थाने में शिकायत की। तब वह थाने में लिखकर दे गया कि वह एक माह के अंदर रुपये लौटा देगा। उसने चेक काटकर दिए थे, जो बैंक में बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद उसने सौरभ के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed