{"_id":"6980fcd76ae93a664c05319b","slug":"fraud-of-5-lakh-rupees-in-the-name-of-land-case-registered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156384-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश कुमार की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी ह्देश कुमार गोयल ने खुद को गांव म्याऊं स्थित एक भूखंड खसरा नंबर 537 का स्वामी बताकर सौदा किया था। आरोपी ने जमीन पर किसी भी विवाद से इनकार किया, जिस पर विश्वास कर पीड़ित और उनके मित्र हफीज उद्दीन ने एक अगस्त 2025 को कचहरी परिसर में अनुबंध किया और पांच लाख रुपये नकद दे दिए।
पैसे देने के बाद जब पीड़ित मौके पर जमीन देखने पहुंचा तो पता चला कि वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति बहोरनलाल के कब्जे में है। ठगी का अहसास होने पर जब सुरेश ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अंकुश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।