फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud case against Axis Bank s manager and former manager

बैंक ने ही जेब में लगाई सेंध: ग्राहक को बिना सूचना दिए सैलरी खाते को बचत खाते में बदल काटे रुपये, ऐसे खुली पोल

Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

अधिवक्ता का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उनका वेतन खाता बचत खाते में तब्दील कर दिया गया। इसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इतना ही नही उनके खाते से कई बार रुपये काट लिए गए। इसकी शिकायत की गई तो उसका कोई असर नहीं पड़ा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Fraud case against Axis Bank s manager and former manager
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में अधिवक्ता सूर्य प्रकाश गुप्ता ने एक्सिस बैंक के प्रबंधक और पूर्व प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनका वेतन खाता बचत खाते में तब्दील कर दिया गया। इसके बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इतना ही नही उनके खाते से कई बार रुपये काट लिए गए। इसकी शिकायत की गई तो उसका कोई असर नहीं पड़ा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश गुप्ता के मुताबिक उनका वेतन खाता एक्सिस बैंक में है। बैंक के अधिकारियों ने उन्हें बिना सूचना दिए उनका वेतन खाता बचत खाते में बदल दिया, जबकि बैंक को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं था। इसी खाते पर उनका क्रेडिट कार्ड जारी किया गया, जिसका बिल वह समय से चुका रहे हैं। एक बार ऑनलाइन ग्रॉसरी का ऑर्डर बुक करने पर उनके मोबाइल पर दो बार ओटीपी नंबर आया। दोनों बार उसका बैलेंस काट लिया गया लेकिन क्रेडिट से ग्रॉसरी के लिए भुगतान नहीं हो सका।

विज्ञापन

इससे उसका ऑर्डर निरस्त हो गया। इस संबंध में उन्होंने कस्टमर केयर को कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई तो उनके खाते में फर्जी रूप से एंट्री दिखाकर फर्जी साक्ष्य तैयार करते हुए खाते में हेराफेरी की गई। उन्होंने जुलाई 2020 से अपना क्रेडिट कार्ड का प्रयोग बंद कर दिया था। इसके बावजूद मनमाने ढंग से जीएसटी, पेनाल्टी और ब्याज लिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस पर अधिवक्ता ने बैंक के प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह और पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश गंगवार के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया। अब न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed