{"_id":"ec8437b930cd0b1e76dab4295fdfba8d","slug":"fourth-counseling-candidates-appointment-letters-to-share-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
badaun
Updated Sat, 04 Apr 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रही प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों से मूल दस्तावेज जमा कर हाथों-हाथ नियुक्ति पत्र दे दिए गए। पहले दिन 56 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इन्हें स्कूलों में ज्वाइन करने का एक सप्ताह का समय दिया गया है। सोमवार को भी छूटे हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
तीसरी काउंसिलिंग के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए चौथी काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जानी थी। लिहाजा शासन के आदेश उपरांत 267 चयनित अभ्यर्थियों की सूची अनुमोदन के लिए भेज दी गई। इससे पहले की सूची अनुमोदित होती पांचवीं काउंसिलिंग कराए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए। काउंसिलिंग दो दिन ही चली की हाईकोर्ट ने इसे रोकने के आदेश दे दिए, लेकिन शासन की ओर से कोई भी आदेश न मिलने के कारण डायट में प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के पांचवीं काउंसिलिंग में दस्तावेज जमा करा लिए गए। इस संबंध में कोई आदेश न मिलने के कारण पुरानी अनुमोदन को गई सूची को ही अनुमोदित कराकर जारी कर दिया गया। शनिवार को प्रक्रिया बढ़ाते हुए 267 की चयनित सूची के अनुसार नियुक्ति पत्र दिए गए। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान दस्तावेज जमा कर हाथों-हाथ नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसमें पहले दिन 27 पुरुष अभ्यर्थी तथा 29 महिला अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन