फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four-year sentence for a woman who prostitutes a teenager

किशोरी से वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला को चार साल की सजा

Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four-year sentence for a woman who prostitutes a teenager
बदायूं। किशोरी को वेश्यावृत्ति के लिए साथ ले जाने वाली महिला को फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश सारिका गोयल ने मुजरिम करार दिया है। कोर्ट ने महिला को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी डाला है।
विज्ञापन

शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 23 जुलाई 2009 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक थाना सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी निवासी महिला जशोदा उसकी नाबालिग भतीजी को 16 मई 2009 को फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने के उद्देश्य से साथ में ले गई। उसने अपनी भतीजी को काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। व्यक्ति के अनुसार आरोपी महिला जशोदा पर आसपास के लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि वह अक्सर लड़कियों को ले जाकर गलत धंधा कराती है। 25 जुलाई 2009 को पुलिस ने उसकी नाबालिग भतीजी को बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने जशोदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की और आरोप पत्र दाखिल किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश सारिका गोयल ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी ओमपाल कश्यप और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी जशोदा को मुजरिम करार दिया। कोर्ट ने जशोदा को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed