{"_id":"5f19986f8ebc3ea0a70832de","slug":"four-villages-of-badaun-hotspot50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : चार गांव बने हॉटस्पॉट, प्रशासन ने सील कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : चार गांव बने हॉटस्पॉट, प्रशासन ने सील कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजाना नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। तो वहीं हॉटस्पॉट इलाकों की भी संख्या बढ़ रही है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकलने से चार नए गांव हॉटस्पॉट बन गए हैं। इससे ये गांव सील करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात जिले में छह कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इनमें दो सखानू कस्बे में, एक सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मोंगर, एक सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चंदेसी, एक इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नसरौल और एक जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मर्रई में कोरोना पॉजिटिव निकला था। हालांकि मर्रई गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव पहले ट्रूनेट मशीन की जांच में पॉजिटिव पाया गया था। तब गांव को न तो हॉटस्पॉट बनाया गया और न ही उसे सील किया गया था। बुधवार रात रिपोर्ट आने के बाद मर्रई गांव के अलावा चंदेसी, नसरौल और मोंगर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।
गुरुवार सुबह गांव में जगह-जगह बैरियर लगाकर सील करा दिया गया है, जिससे गांव के अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों के संपर्क में नहीं आएं। इन गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को सचेत भी किया है। उन्हें बताया गया कि संक्रमण गांव तक पहुुंच गया है। ऐसे में सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। एक-दूसरे के नजदीक आने से बचें। तभी कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में सर्वे शुरू : बुधवार रात जिन गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं, गुरुवार सुबह इन गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं। टीमों ने कोरोना पॉजिटिव और उनके परिवार वालों की हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दी है। अब तक करीब 30 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। उनके आसपास वाले लोगों को भी चिन्हित किया गया है। जल्द ही इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
कुछ दिन पूर्व ही नोएडा से आया था संक्रमित : सहसवान। ग्राम चंदेसी में निकला कोरोना पॉजिटिव 18 जुलाई को नोएडा से अपने घर वापस आया था। अस्वस्थ होने के बाद उसे जिला चिकित्सालय जांच के लिए भेजा गया। संक्रमित पाए जाने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इमरान सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम चंदेसी में कोरोना संक्रमित श्रमिक की जांच रिपोर्ट के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव में जांच के लिए भेजी गई है| जो कोरोना संक्रमित श्रमिक के संपर्क में आए हुए लोगों तथा ग्रामीणों की हिस्ट्री का पता लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन