फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four vehicle thieves, including two juvenile offenders, apprehended; two motorcycles recovered.

Budaun News: दो बाल अपचारियों समेत चार वाहन चोर पकड़े, दो बाइकें मिलीं

Sun, 25 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four vehicle thieves, including two juvenile offenders, apprehended; two motorcycles recovered.
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। स्त्रोत पुलिस
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शनिवार को दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें मिली हैं। इनमें एक बाइक शहर के आर्य समाज चौक के पास से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी बाइक अलीगढ़ से चोरी करने की बात आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बरेली-दातागंज मार्ग पर पुरानी चुंगी के पास से चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दातागंज के वार्ड नंबर चार निवासी हुसैन अंसारी और हासिम उर्फ बड़े के रूप में हुई है। इनके साथ पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे आर्य समाज चौक के पास एक मकान के सामने खड़ी एचएफ डीलक्स बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन

दूसरी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक अलीगढ़ से चुराई थी। आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटा दी थी। वे इन्हें बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। स्त्रोत पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed