फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four thousand people facing tripping in Madhuban Colony

Budaun News: मधुबन कॉलोनी में ट्रिपिंग झेल रहे चार हजार लोग

Mon, 13 May 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Four thousand people facing tripping in Madhuban Colony
शहर मधुबन कॉलोनी में घरों के आगे इस तरह से बिखरे पड़े हैं तार, फाल्ट होने से आएदिन होती है आपूर
बदायूं/सैदपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता दावा भले ही कुछ करते रहें पर गर्मी से पहले वह अपना सिस्टम सुधार नहीं सके हैं, जिसका उपभोक्ता खामियाजा भुगत रहे हैं। शहर की मधुबन कॉलोनी में ओवरलोडिंग, केबल व तार जर्जर होने की वजह से फाल्ट अधिक हो रहे हैं। रविवार को दिन में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी में शनिवार को पांच घंटे बिजली नहीं मिली थी। रविवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कई बार ट्रिपिंग हुई। मोहल्ले वालों ने बताया कि रविवार को जेई आए और केबल अंडरग्राउंड कराने की बात कहकर चले गए, लेकिन जब तक ये काम होगा तब तक गर्मी तो गुजर जाएगी। अगर यही काम गर्मी से पहले हो गया होता तो करीब तीन हजार लोगों को गर्मी में पसीना नहीं बहाना पड़ता। मोहल्ले के नागरिक अनूप कुमार ने कहा कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड है पर अब क्षमता वृद्धि नहीं की गई। बस, आश्वासन दिए गए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाल खराब है। सैदपुर नगर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं के विद्युत संचालित उपकरण खराब हो रहे हैं। टाउन फीडर में 20 घंटे के स्थान पर मात्र 14 से 15 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। देहात क्षेत्र में स्थिति और विकट है। 18 घंटे के शेड्यल में 10 से 12 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर बदलने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोली फीडर का ग्राम नंदबारी का ट्रांसफार्मर फुंकने पर चार दिन बाद बदला गया। जेई रामस्वरूप का दावा है कि आपूर्ति जितनी ऊपर से विद्युत उपकेंद्र पर उपलब्ध हो रही है उतनी आपूर्ति बिना कटौती उपभोक्ताओं को दी जा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने के संबंध में जानकारी मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर लगाया जाता है कभी-कभी स्टॉक में न होने पर देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed