फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four thousand examiners leave high school exam

चार हजार परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा छोड़ी 

Thu, 16 Mar 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four thousand examiners leave high school exam
चार हजार परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा छोड़ी  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दातागंज के जीजीआईसी में जमीन पर बैठाकर दिलाई गई परीक्षा
पहले ही दिन अव्यवस्था का बोलबाला, बिल्सी में नकल करते पकड़ी छात्रा

 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हो गईं। पहले ही दिन अव्यवस्थाएं सामने आ गईं। जिले के दातागंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर जमीन पर बैठकर दिया। बिल्सी के महेश बाल इंटर कॉलेज में सचल दल ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। उसकी कॉपी को नत्थी कर दिया गया। वहीं ओरछी के लाला गनेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो छात्राओं की पेपर के दौरान तबियत बिगड़ गई। काफी देर तक छात्राओं को होश न आने पर डाक्टर को बुलाना पड़ा। बताया गया कि बिना कुछ खाए देर तक रहने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने उनके अभिभावकों को फोन करके बुलाया तो वह छात्राओं को घर ले गए। नकल पर रोकथाम के लिए डीआईओएस राकेश कुमार और डायट प्राचार्य गिरधारीलाल कोली के सचल दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापामारी करके परीक्षा का जायजा लिया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भी हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पहले जही दिन 4040 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने परीक्षा छोड़ दी। जिले में हाईस्कूल और इंटर में 53 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा।
जरीफनगर। अशर्फी लाल लक्ष्मीनारायन इंटर कालेज में 185 में से 183  उपस्थित रहे। दीपू कन्या इंटर कालेज में 88 में से 71 उपस्थित रहे। पडरिया स्थित  मां शारदा इंटर कालेज में 283 में से 250 उपस्थित रहे। परीक्षा से पहले अध्यापक कालेज में मोबाईल लेकर आए थे लेकिन बाद में वह स्विच ऑफ करके आलमारी में रखवा लिए गए। अशर्फी लाल लक्ष्मीनारायन इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक उमेश कुमार ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

सैदपुर। कस्बा स्थित नूरी  रजा मैमोरियल कालेज में 368 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने थे। इनमें से 92 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने यहां निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर। जनता इंटर कॉलेज  में सुबह की पाली में हाईस्कूल के 251 में से 82 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि इंटरमीडिएट में 17 में से चार छात्र गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण कराई जा रही  है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, केएम इंटर कॉलेज, हरी गंगा कन्या इंटर कॉलेज,  हजारी लाल बापू इंटर कॉलेज, डॉ. भीम राव अंबेडकर इंटर कॉलेज में सकुशल  परीक्षा हुई।


शादी के बीस बरस बाद कर रहीं हाईस्कूल
बदायूं। पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। शशिकला यह साबित कर रही हैं। सकरी कासमपुर गांव में रहने वाली गृहणी शशीकला ने शादी के 20 साल बाद फिर से पढ़ाई शुरू कर दी है। गुरुवार को वह जीजीआईसी में हाईस्कूल की परीक्षा देने पहुंची तो सब हैरत करने लगे। शशिकला ने बताया वर्ष 1996 में पढ़ाई छूट गई,  फिर शादी हो गई तब से अब तक सिर्फ परिवार को संभालने में ही लगी रहीं, लेकिन पढने की इच्छा कभी नहीं छूटी। अब मौका मिला है और परिवार का  सहयोग है इसलिए अब आगे की पढ़ाई करने जा रही हूं। काफी अच्छी तैयारी की है और पूरी उम्मीद है परीक्षाफल भी अच्छा ही आएगा। आज जब घर से परीक्षा देने के लिए आई तब पूरे परिवार ने मुझे गुडलक बोला और पति ने अपने हाथों से पेन दिए। बोलीं- परिवार की उम्मीदों और अपनी इच्छा शक्ति से  मैं अपने सपनों को पूरा करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed