{"_id":"5866816a4f1c1b132ceed0fa","slug":"four-suspected-in-swat-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने उठाए चार संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम ने उठाए चार संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शक के आधार पर इनके दो साथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनसे पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
स्वाट टीम प्रभारी संदीप तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास चार संदिग्ध हैं। वह अपने दो अन्य साथियों का इंतजार कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि मामला पुराने नोट के बदले नए नोटों के लेनदेन का है। शक के आधार पर स्वाट टीम ने घेराबंदी कर चारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, जामा तलाशी में संदिग्धों के पास मोबाइल फोन के अलावा और कुछ नहीं मिला। पूछताछ में संदिग्धों ने दो मोबाइल नंबर भी स्वाट को दिए हैं। सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला ने यह नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। संदिग्धों से सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अनुमान है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।