फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four samples were collected, 74 liters of oil was sealed and 45 kg of chhena sweets were destroyed.

Budaun News: चार नमूने भरे, 74 लीटर तेल सील, 45 किलो छेना मिठाई कराई नष्ट

Fri, 20 Feb 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four samples were collected, 74 liters of oil was sealed and 45 kg of chhena sweets were destroyed.
खाद्य सुरक्षा टीम बाजार में जांच करते हुए। स्त्रोत विभाग
बदायूं। होली के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे। इस दौरान चार नमूने भरकर, 74 लीटर तेल सील करने के साथ 45 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि विभाग की टीमों ने शहर के गोपी चौक, अनाज मंडी और सहसवान क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया। गोपी चौक स्थित एक प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। मौके पर लगभग 74 लीटर तेल (अनुमानित मूल्य 10,500) संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया गया। अनाज मंडी स्थित एक दुकान से गुड़ का नमूना भरा गया। यहां भी साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सहसवान के सैफुल्लागंज क्षेत्र में एक दुकान से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। करीब 45 किलोग्राम मिठाई (अनुमानित मूल्य 5,000) नियमानुसार नष्ट कराई गई। इसके अतिरिक्त नथुलागंज क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी चारों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त व शुद्ध सामग्री ही बेचने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम बाजार में जांच करते हुए। स्त्रोत विभाग

खाद्य सुरक्षा टीम बाजार में जांच करते हुए। स्त्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed