फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four policemen suspended in Badaun

बदायूं में पुलिस का कारनामा: हत्यारोपियों को तमंचे में जेल भेजा, चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 05 Dec 2024 10:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

बदायूं में पुलिस का अजब कारनामा सामने आया। हत्यारोपियों से सांठगांठ करके उन्हें तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four policemen suspended in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पहले बरेली में हुई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या के आरोपी सगे भाइयों के पास से बदायूं की मंडी चौकी पुलिस ने तमंचे की बरामदगी दिखाकर मंगलवार को जेल भेज दिया। मुठभेड़ में गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपियों ने पुलिस से सेटिंग की थी। आरोप है कि इसके लिए खुद पुलिस ने ही तमंचे की व्यवस्था कराई थी। एडीजी के आदेश पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार रात मंडी चौकी प्रभारी वीर सिंह, हेड कांस्टेबल शोभित यादव, कांस्टेबल कालीचरन और सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में 27 नवंबर की शाम जनसेवा केंद्र के संचालक नन्हेबाबू की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी सगे भाई भूरे और राजवीर यादव निवासी गांव रजऊ परसपुर फरार हो गए थे, जबकि सह आरोपी पूर्व प्रधान चंचल यादव व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया था। तलाश में जुटी बिथरी चैनपुर पुलिस को पता चला कि बदायूं के सिविल लाइंस के मंडी चौकी क्षेत्र से दोनों को तमंचे के साथ पकड़कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपियों को डर था कि कहीं वे मुठभेड़ में घायल न हो जाएं। इसी वजह से उन्होंने मंडी चौकी पुलिस से संपर्क किया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों के लिए तमंचे की व्यवस्था कराई और गश्त के दौरान गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया। मामला एडीजी के पास पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed