फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four police teams are conducting raids; new names may soon be added in the double murder case.

Budaun News: दबिश दे रही पुलिस की चार टीमें, दोहरे हत्याकांड में जल्द बढ़ सकते हैं नए नाम

Sun, 05 Apr 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four police teams are conducting raids; new names may soon be added in the double murder case.
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में तेजी लाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार विभिन्न जगहों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह सहित दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन, जांच के दौरान कई नए खुलासे सामने आए हैं, जिनके आधार पर अब अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्य भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए गए हैं। इनमें आरोपी के पिता, ताऊ, भाई और तहेरे भाई के नाम सामने आए हैं, जिन्हें अलग-अलग धाराओं में नामजद किया जा सकता है। पुलिस इन सभी की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस आधुनिक तकनीकों का भी सहारा ले रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी गहन निगरानी की जा रही है। इसके जरिये पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा नेपाल, बरेली, शाहजहांपुर, दिल्ली और उत्तराखंड में भी लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि अब तक भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के साथ ही इस मामले में कई नए नाम सामने आ सकते हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------------------
वर्जन-
आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार सक्रिय हैं। जो भी दोषी है, उनकी भूमिका जांच जारी है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।
- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed