फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people were challaned for disturbing peace after firing and pelting stones, licensed rifles were confiscated

Budaun News: फायरिंग व पथराव में चार का शांतिभंग में चालान, लाइसेंसी रायफल जब्त

Tue, 01 Jul 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four people were challaned for disturbing peace after firing and pelting stones, licensed rifles were confiscated
सिठौली गांव में विवाद के दौरान पुलिस के सामने राइफल लेकर खड़ा शेरसिंह यादव।रोत:वीडियोग्रैब - फोटो : mathura
इस्लामनगर। गांव सिठौली में 17 बीघा जमीन को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। बवाल के दौरान हुए पथराव में एक कांस्टेबल भी घायल हुआ था।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली में रविवार शाम 17 बीघा जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के सामने ही लाइसेंसी रायफल से फायरिंग व पथराव हुआ था। पथराव में कांस्टेबल जयदेव घायल हुए। इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शेर सिंह यादव व उसके बेटे सनी और दूसरे पक्ष के चंद्रभान सिंह, संतोष, अरविंद व आदेश समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने शेर सिंह यादव, सनी, चंद्रभान सिंह और अरविंद का शांतिभंग में चालान कर दिया है। साथ ही लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मुकदमे की धाराओं में जेल भेजने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

--


लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि शेर सिंह यादव ने अपनी लाइसेंसी रायफल से दूसरे पक्ष को धमकाया था। इसके चलते पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इसके आधार पर रायफल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed