{"_id":"6980f17b08f0da9c2a008f75","slug":"four-people-have-been-booked-in-a-case-of-molestation-and-threatening-a-female-student-badaun-news-c-123-1-bdn1024-156423-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्रा से छेड़खानी व धमकी के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्रा से छेड़खानी व धमकी के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
कुंवरगांव। गरुईया गांव में नाबालिग छात्रा से अश्लील टिप्पणी करने और विरोध करने पर परिजनों से बदतमीजी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है और वजीरगंज कस्बे के एक इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है। वह प्रतिदिन साइकिल से स्कूल वजीरगंज आती-जाती है। आरोप है कि गांव के ही अभिषेक पुत्र मुकेश, सोनू पुत्र देवसिंह, दीपांशु पुत्र मनोज और कौशल पुत्र रवेन्द्र उर्फ देवेन्द्र रास्ते में छात्रा को देखकर अश्लील हरकतें व फब्तियां कसते थे।
जब पीड़िता के पिता ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो चारों युवक एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए छात्रा व उसकी मां के साथ बदतमीजी की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद