फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four miscreants nabbed; weapons and other equipment seized.

Budaun News: चार बदमाश दबोचे, हथियार और अन्य उपकरण बरामद

Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants nabbed; weapons and other equipment seized.
जरीफनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले आरोपी। स्त्रोत प
बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू, सेंधमारी के उपकरण तथा एक कार बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम शुक्रवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव बागवाला स्थित स्विमिंग पूल के पास कुछ बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अन्जाम दिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर सोनू निवासी अलापुर, रविंद्र निवासी उसावां, अजीत निवासी शाहजहांपुर तथा छोटू निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान चारों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू, सब्बल, कटर, हथौड़ा, दो टॉर्च, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट और चोरी के लिए गैंग बना रखा है। वारदात से पहले वे एक-दो दिन तक संभावित स्थानों की रेकी किया करते थे। फिर गाड़ी में सामान लादकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उनको वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed