फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   four lakh voters will cast their vote in third phase election

तीसरा चरण: चार लाख वोटर आज चुनेंगे प्रधान

Fri, 04 Dec 2015 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 04 Dec 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
four lakh voters will cast their vote in third phase election
244 ग्राम प्रधान समेत 2966 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी, सीडीओ और एडीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
 
जिलाधिकारी शंभू नाथ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का जायजा लिया। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक म्याऊं और उसावां,  एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक दातागंज और समरेर में मौजूद रहकर मतदेय स्थलों के लिए मतदान कार्मिकों की रवानगी कराई। शनिवार को सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को हिदायत दी कि ग्राम पंचायत सदस्यों के मतपत्रों के वितरण में विशेष सतर्कता बरती जाए। इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामरक्षपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।

चार ब्लाकों को दो जोन में बांटा
बदायूं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को दो-दो जोन में बांटा गया है। म्याऊं ब्लाक के एक से सोलह सेक्टर में बिल्सी के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी, नौ से 15 सेक्टर में सदर तहसील के न्यायिक तहसीलदार तथा इंस्पेक्टर रवि कुमार को लगाया गया है। ब्लाक दातागंज में एक से आठ सेक्टर के लिए दातागंज के एसडीएम तथा सीओ दातागंजए सेक्टर नौ से 15 में सहसवान के एसडीएम और सीओ को लगाया गया है। ब्लाक समरेर में एक से छह सेक्टर में दातागंज के तहसीलदार तथा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर, सात से 13 में बिसौली के एसडीएमएसीओ को लगाया गया है। ब्लाक उसावां में एक से पांच सेक्टर के लिए एसडीएम सदर तथा सीओ सिटीए छह से दस सेक्टर के लिए डिप्टी कलेक्टर और सीओ उझानी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में इंडो-तिब्बत पुलिस बल के अलावा 105 से अधिक सब इंस्पेक्टर, सात सौ हेड कांस्टेबल और भारी तादाद मेें सशस्त्र होमगार्ड, पीआरडी जवान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


चार लाख मतदाता डालेंगे वोट
बदायूं। ब्लाक दातागंज, समरेर, म्याऊं और उसावां में कुल 407974 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दातागंज में 103039 समरेर में 100437 म्याऊं में 1,11152 तथा उसावां के निर्वाचन क्षेत्र में 93,346 मतदाता हैं। चारों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,27744 पुरुष और 1,80230 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बदायूं। डीएम ने पांच दिसंबर को होने वाले मतदान दिवस के तहत मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल, दुकानें तथा वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे।
 
1860 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित

बदायूं। तृतीय चरण के मतदान के लिए 244 प्रधान पदों के सापेक्ष कुल 2,465 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद 426 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 2,032 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के 3,002 पदों के सापेक्ष 2,909 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया  था। 36 नामांकन खारिज हुए। 79 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब 2,794 वैध प्रत्याशियों में 1,860 के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने पर 934 सदस्य पद और 2,032 प्रधान पद कुल 2,966 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  ब्लाक म्याऊं में 621, उसावां 414, दातागंज 415 तथा ब्लाक समरेर में 410 कुल 1860 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यहां है इतने प्रधान पद
दातागंज में 60
समरेर में 61
म्याऊं में 71
उसावां में 52
कुल 244   
 
601 मतदेय स्थल बनाए

बदायूं। तृतीय चरण में 327 मतदान केंद्र तथा 601 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर 601 पीठासीन अधिकारी और 1,803 मतदान अधिकारी कुल 2,404 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चारों ब्लाकों को 53 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें 166 सामान्य श्रेणी, 80 संवेदनशील, 51 अति संवदेनशील और 30 प्लस अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित  किए गए हैं।

 
62 कार्मिक गैरहाजिर, एफआईआर दर्ज

बदायूं। पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन 62 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया है कि ब्लाक उसावा में 21, समरेर 15, म्याऊं 14 तथा ब्लाक दातागंज में 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed