{"_id":"6672224f761173d81f0a9ae4","slug":"four-lakh-people-sweated-due-to-cuts-and-tripping-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120781-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कटौती और ट्रिपिंग से चार लाख लोगों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कटौती और ट्रिपिंग से चार लाख लोगों ने बहाया पसीना
Wed, 19 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। तेज हवाओं के चलते मंगलवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जिले के अधिकतर हिस्सों में आपूर्ति ठप रही। दातागंज के गनगोला, आजमपुर, करौला को फाॅल्ट के चलते पूरे दिन बिजली नहीं मिली। शहर के अधिकतर हिस्सों में ट्रिपिंग रही। इस्लामनगर, दातागंज बिल्सी, उसहैत और फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओवरलोडिंग और फाॅल्ट के चलते अलग अलग समय में आपूर्ति प्रभवित हुई और चार लाख लोगों को पसीना बहाना पड़ा।
शहर में बार-बार फाल्ट होने से लिए गए शटडाउन से करीब दो घंटे बिजली गुल रही। इससे नेकपुर, शिव पुरम, आदर्श नगर समेत आधा दर्जन मोहल्लों की एक लाख की आबादी पसीना बहाने को मजबूर रही। इस्लामनगर को 24 घंटे में दस घंटे आपूर्ति मिल रही है। शेड्यूल 18 घंटे का है जो फेल है।
इस्लामनगर व इसके ग्रामीण क्षेत्र के 70 हजार लोग पसीना बहाने को मजबूर हो रहे हैं। फैजगंज बेहटा में मंगलवार सुबह दस बजे हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इससे कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दो दर्जन गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सुबह दस बजे से शाम साम बजे तक बिजली न आने से करीब दो लाख लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। लोगों ने घरों से निकलकर पेड़ की छांव ली। दिन भर लोग बेहाल रहे। बिसौली अधिशासी अभियंता ने बताया कि तेज हवा की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। ट्रिपिंग के बारे में जेई से बात करेंगे।
विज्ञापन
लाइन पर गिरा पेड़, चार घंटे बिजली रही गुल
बिल्सी। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की दोपहर नगर के फीडर संख्या एक से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक बिजली कटौती की गई। फीडर से गल्ला मंडी में जा रही लाइन पर एक पेड़ टूट कर गिर गया। इससे नगर क्षेत्र के करीब 20 हजार से लोग प्रभावित रहे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक से चली तेज हवा में गल्ला मंडी के अंदर एक पेड़ लाइन पर गिर गया। जिससे लाइन टूट कर ब्रेक डाउन में चली गई। इससे फीडर संख्या एक जुड़े लोगों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया और लाइन को दुरुस्त किया गया। संवाद